Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश, पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज सर्किट हॉउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सर्किट हॉउस काठगोदाम मे उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कुमाऊँ क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश व कुमाऊं क्षेत्र सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे कार्य समय से पूर्ण हों। उन्होंने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लोगों को परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS Ad

शहरी विकास मंत्री ने नैनीताल, हल्द्वानी, टनकपुर, किच्छा, अन्य शहरों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरलाइन, पेयजल, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क निर्माण संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में एशियन विकास बैंक (एडीबी), केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) तथा ईआईबी (यूरोपियन इनवैस्टमैंट बैंक) द्वारा कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ईआईबी द्वारा पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर तथा काशीपुर में कई कार्य निर्माणाधीन हैं, जिससे लगभग 6 से 7 लाख की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसी तरह केएफडब्ल्यू द्वारा ऋषिकेश में पेयजल तथा साथ ही 24 ई बसों के प्रबंध का कार्य कराया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

मंत्री ने कहा कि पूर्ण किये गये विकास कार्यों का जल्द से जल्द लोकार्पण कराया जाए जिससे विकास कार्यों का जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं की समय से निगरानी की जाए जिससे कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश भारत के अग्रणीय राज्यों में स्थापित रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विनय मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉