उत्तराखण्डनैनीताल

वन्यजीव के हमले से महिला की मौत पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक, प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग को पिंजरा लगाने के दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी:-  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल- उधमसिंह सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी के फतेहपुर स्थित गांधी आश्रम, तारकेश्वर मंदिर के पीछे जंगल क्षेत्र पीपल पोखरा में वन्य जीव के हमले से एक महिला की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सांसद ने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी से वार्ता कर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से हर संभव आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद ने वन विभाग को प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, पिंजरा लगाने तथा टीम की संख्या में वृद्धि कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉