उत्तराखण्डबागेश्वर

एक बार फिर भूकंप के झटकों से मचा हड़कंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.4 मापी, किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

Ad

बागेश्वरः  आज शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में सुबह धरती डोलने से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Ad

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 7:48 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सुबह के समय भूकंप के आए झटकों से लोग घबराकर बाहर निकल आए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तहसील या गांव से नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश

गौरतलब है कि उत्तराखंड भूकंप के दृष्टिकोण से संवेदनशील जोन में आता है। ऐसे में समय-समय पर हल्के झटके महसूस होना आम बात है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉