Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

छात्र ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दोनों एक ही यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में सूडान के छात्र द्वारा साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार युवती बीकॉम कर रही है और युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। युवती युवक की पार्टी में गई थी। आरोप है कि युवक ने सोते हुए दुष्कर्म किया। युवती ने इस पूरे मामले की दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

अपनी रिपोर्ट में वादिनी ने नई दिल्‍ली पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा है कि  मैं दक्षिण अफ्रीका के एक देश लेसाथो का स्थायी निवासी हूं, मैं अगस्त 2022 में भारत आयी और तब से मैं देहरादून की एक  यूनिवर्सिटी में बी.कॉम कर रही हूं, मेरी मुलाकात दक्षिण सूडान के मूसा नाम के एक लड़के से हुई और वह उसी यूनिवर्सिटी में बीबीए कर रहा था, सोमवार को एक पार्टी थी और जब मैं सो रही थी मूसा ने मुझ से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मैंने देहरादून में कोई पुलिस शिकायत नहीं की और आज सुबह मैं बस से दिल्ली आयी और मैं चंडीगढ़ जा रही हूं, मैं विस्तृत शिकायत देने के लिए नहीं रुक सकती और मैं अस्पताल भी नहीं जा सकती,  क्योंकि मुझे चंडीगढ़ जाने की जल्दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इसके बाद उसने दिल्‍ली पुलिस को  अपना बयान दिया है और दिल्‍ली पुलिस ने शून्‍य प्राथमिकी दर्ज कर देहरादून भेजी है।  सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉