Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

गौरीकुंड से 1709 घोड़ा-खच्चरों पर सवार होकर यात्री पहुंचे केदारनाथ स्थित घोड़ा पड़ाव, पूरे रास्ते पशु चिकित्सकों ने जानवरों की स्वास्थ्य जांच की

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- गौरीकुंड से 1709 घोड़ा-खच्चरों पर सवार होकर यात्री केदारनाथ स्थित घोड़ा पड़ाव पहुंचे। पूरे पैदल मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पशु चिकित्सकों ने जानवरों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 25 खच्चरों से राशन, सब्जी और अन्य सामग्री धाम पहुंचाई गई। लगभग एक सप्ताह के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों का इतनी अधिक संख्या में संचालन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Ad

रविवार को सुबह 6 बजे से ही घोड़ा-खच्चरों का संचालन शुरू हो गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट और अन्य पशु चिकित्सकों ने जानवरों की जांच की और उन्हें स्वस्थ घोषित किया। इसके बाद 1709 घोड़ा-खच्चरों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने इन जानवरों की जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और बेस कैंप में जांच की, पशु संचालक राकेश गोस्वामी, मनोज सेमवाल ने बताया कि हालत सुधरने से आने वाले दिनों में यात्रा को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आशीष रावत ने बताया कि इन्फ्लूएंजा का संक्रमण कम हो रहा है और बीमार घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील परिसर और उपजिलाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉