Medical
उत्तराखण्ड

घर से निकले दो नाबालिगों को पुलिस ने बरेली से किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। जनपद से गुम हुए दो नाबालिग बालकों को चौखुटिया पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम ने बरेली से बरामद किया है। जिन्हें काउंसिलिंग कराने के बाद परिजनों को सौंपा। गत 20 नवंबर को जिले के चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि स्कूल नहीं जाने पर  जब अपने नाबालिग पुत्र को डांटा गया, वह नाराज होकर घर से बाजार चला गया, जहां उसके साथ उसका दोस्त भी था। लेकिन ये दोनों घर नहीं लौटे और तलाश करने पर भी नहीं मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी पंजीकृत की। थाना चौखुटिया से पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालकों की खोजबीन के लिए मय परिजनों के दिल्ली पहुंची लेकिन दोनों बच्चों की बाद में लोकेशन बरेली मिली। सूचना पर गुमशुदा बालकों की खोज में पूर्व से रवाना ऑपरेशन स्माईल टीम ने शुक्रवार को बरेली, उत्तर-प्रदेश पहुंचकर दोनों गुमशुदा नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद किया। दोनों नाबालिग बालकों को बाद में काउंसिलिंग कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉