उत्तराखण्डनैनीताल

प्रो. डॉक्टर पंकज सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार संभाला, डॉ अरुण जोशी हुए सेवानिवृत्त

Ad

हल्द्वानी:-  राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्राचार्य पद से डॉ. अरुण जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद अस्थिरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज सिंह ने प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार संभाल लिया है।

Ad

सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने औपचारिक रूप से डॉ. पंकज सिंह को कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने आपातकालीन विभाग को और अधिक सुदृढ़ बनाने, तथा वहां आने वाले मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन और प्लास्टिक सर्जन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। साथ ही, एमबीबीएस एवं एमडी के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना और दूरदराज़ के पर्वतीय व निर्धन मरीजों को महानगरों की दौड़ से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नकली ज्वेलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिना लाइसेंस की हॉलमार्क मशीन और अन्य उपकरण पकरण बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉