Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कल जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- लगातार हो भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब12 अगस्त को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने “अलर्ट” जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कल 12 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये
Ad

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  द आनंदा अकादमी में शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को किया सम्मानित

किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉