उत्तराखण्ड
38 वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को पीटी ऊषा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी। भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा ने उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल के लिए स्पेशल कोऑर्डिनेशन कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इस दौरान महेश नेगी ने कहा कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है, इसलिए सभी खेल विधाओं का समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इनडोर हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल दोनों ही आयोजनों के सफल आयोजन की देखरेख और इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह दायित्व मिलने पर उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा एवं एशिया फेंसिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता का आभार व्यक्त किया।







