एसकेएम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोहा


हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी तथा प्रशासक ऋषभ जोशी ने ध्वजारोहण के साथ की। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से संपूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, मनमोहक नृत्य, प्रेरणादायक नाटक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की संस्कृति, संविधान एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में विद्यार्थियों को भारत के संविधान की गरिमा, गौरव एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा और ईमानदारी से उसका पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और एक सशक्त, समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक यू.सी. जोशी एवं सचिव पुष्पा जोशी ने समस्त विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं संदेश प्रेषित किए।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन के संकल्प के साथ हुआ।










