उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी, दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Ad

रुड़की:- देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Ad

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार देवबंद से वापस लौट रही थी। जैसे ही वाहन तांसीपुर के समीप पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी।

जल पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रजवाहे में सर्चिग अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का लिया जायजा, संकट के समय एकजुट रहने की अपील

जांच में जुटी पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉