उत्तराखण्ड
गौरीकुंड के पास बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त सात घायल

ADVERTISEMENTS
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गौरीकुंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 10-12 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए है।
ADVERTISEMENTS
आज सुबह गौरीकुंड से एक किलोमीटर पीछे एक बुलेरो वाहन रोड से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं मेडिकल टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। फिलहाल बचाव व राहत कार्य चल रहा है। समाचार भेजे जाने तक सात लोग घायल बताये गए हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










