उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: बेतरतीब खुदी सड़कें बन रही दुर्घटना का कारण, अंतिम संस्कार से लौट रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत,

Ad

हल्द्वानी:- शहर में बेतरतीब खुदी सड़कें लगातार दुर्घटना का कारण बन रही है। आबादी में दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सुरेश चंद्र पांडे (70) रानीबाग से स्कूटी पर किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शांति नगर स्थित अपने आवास वापस आ रहे थे। इसी दौरान पनचक्की रोड अंबिका विहार के निकट सीवर लाइन डाले जाने के लिए खोदी गई सड़क के पास से गुजर रहे ट्रक से पास लेने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि मृतक ने हेलमेट पहना था लेकिन वह कुछ काम ना आ सका और छटक कर दूर जा गिरा। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना पर दुख जताते हुए यूएसडीडीए को घटना की लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्षद ने बताया कि पिछले दो माह से सड़क पर जगह-जगह सीवर लाइन डाले जाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। बताया कि पहले भी कई बार सूचित किए जाने के बाद भी इन गड्डों को बंद नहीं किया जा रहा है। आज इन्हीं गड्डों के कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई।

Ad

मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी मौके से ही शहर में जगह को दी गई सड़कों को इसका जिम्मेदार बताया है। लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क पर कई जगह सीवर लाइन के काम के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज की यह घटना भी इन गड्डों के कारण हुई है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी फोन पर यूएसडीडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर से बातकर रोष जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  चित्राशिला घाट में विशाल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया, रैली के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश

मृतक सुरेश चंद्र पांडे रिटायर्ड कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉