Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

खुलासा: जानकी हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए सगे भतीजे को किया गिरफ्तार, पैसों की लालच में किया रिश्तों का खून

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:- देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में 65 वर्षीय वृद्धा जानकी चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके ही सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। चंद पैसों के लालच में आरोपी ने रिश्तों का खून कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अजय गणपति ने खटीमा कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 18 फरवरी की देर रात सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के अंदर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट सहित अहम साक्ष्य जुटाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई। पुलिस ने 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

17 फरवरी की शाम वह मुंह पर मफलर बांधकर ताई के घर पहुंचा। पहले साथ बैठकर खाना खाया और मौका पाकर पीछे से मफलर से गला और मुंह दबा दिया। संघर्ष के दौरान महिला मुंह के बल गिर पड़ीं और उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा।

आरोपी ने बताया कि उसने अलमारी से पर्स निकाल लिया, जिसमें नगदी और अन्य सामान था। शक से बचने के लिए घर के बाहर लगी ग्रिल पर ताला और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गया।के भतीजे रवि चंद (निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम सामने आया।

पुलिस ने आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

17 फरवरी की शाम वह मुंह पर मफलर बांधकर ताई के घर पहुंचा। पहले साथ बैठकर खाना खाया और मौका पाकर पीछे से मफलर से गला और मुंह दबा दिया। संघर्ष के दौरान महिला मुंह के बल गिर पड़ीं और उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा।

आरोपी ने बताया कि उसने अलमारी से पर्स निकाल लिया, जिसमें नगदी और अन्य सामान था। शक से बचने के लिए घर के बाहर लगी ग्रिल पर ताला और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉