Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विश्वविद्यालय परिसर में शराब की होम डिलीवरी का युवक कर रहा था प्रचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शराब की  होम डिलीवरी का प्रचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाचार पत्रों में कार्ड डालकर “फास्ट डिलीवरी” और “होम सर्विस” का प्रचार कर रहा था, जिससे परिसर में शराब और मादक पदार्थों की आपूर्ति की आशंका जताई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले में शराब और मादक पदार्थों के माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जीबी पंत यूनिवर्सिटी से शिकायत मिली थी कि यूनिवर्सिटी कैंपस में आपत्तिजनक कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

कार्ड पर अंग्रेजी में “Fast Delivery, Enjoy a Drink at the Comfort and Safety of Your Home, We are Just a Call Away” जैसे वाक्य लिखे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष पंतनगर को जांच के निर्देश दिए और पुलिस टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि समाचार पत्रों में कार्ड डालने वाला युवक देवाशीष विश्वास पुत्र रविंद्र विश्वास, निवासी टैगोर नगर, शक्तिफार्म है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी पंतनगर क्षेत्र में मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉