उत्तराखण्डनैनीताल
एसकेएम स्कूल की छात्रा करुणा लखेरा का वुशु खेलो इंडिया स्टेट चैंपियनशिप में चयन

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल की होनहार छात्रा करुणा लखेरा का चयन वुशु खेलो इंडिया स्टेट चैंपियनशिप में हुआ है। करुणा ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय सिटी लीज ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और स्टेट लेवल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ADVERTISEMENTS
स्टेट लेवल की यह प्रतियोगिता 23 व 24 अगस्त को महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
करुणा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन एवं प्रधानाचार्या ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी।
ADVERTISEMENTS












