Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

फर्जी रजिस्ट्री बंधक बनाकर बैंक को करोड़ों का लगाया चूना, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। बैंक में फर्जी रजिस्ट्री को बंधक बनाकर करोड़ों का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोप था कि दंपति ने जिन संपत्ति को दिखाकर लोन लिया था। उन संपत्तियों में उनका नाम ही दर्ज नहीं है। पुलिस ने सहायक महाप्रबंधक की दायर याचिका पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक शाखा के सहायक महाप्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 को हल्द्वानी निवासी दंपति विशाल व स्वीटी बैंक शाखा में आए।इस दौरान उन्होंने पंतनगर में बिजनेस फर्म का पार्टनर बताते हुए कारोबार के लिए एक हॉल खरीद के लिए लोन का आवेदन किया।जिसमें दंपति ने अपनी संपत्ति को भी दर्शाया। आवेदन व दस्तावेजों के आधार पर दंपति ने चार करोड़ रुपये का लोन भी प्राप्त कर लिया और उसके बाद बैंक किश्त नहीं दी। 31 जुलाई 2024 तक लोन धारक व आरोपी दंपति पर 5 करोड़ 39 लाख 17 हजार 846 रुपये की देनदारी हो गई। 29 जुलाई को जब अधिवक्ता के माध्यम से दस्तावेजों की पड़ताल की तो पाया कि ग्राम कोठा में खेत संख्या 231 में दंपत्ति का नाम दर्ज नहीं है और बैंक में बंधक रजिस्ट्री भी फर्जी है। जिसमें दंपत्ति का नाम निष्पादित है। कई बार कोतवाली पुलिस व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर सहायक महाप्रबंधक संजय सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉