अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 11 माह के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Ad

अल्मोड़ा:-  ताकुला-अल्मोड़ा मार्ग पर बसौली के पास गुरुवार को एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या डीएल-9-सी-बी एच-8402 ताकुला से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। बसौली के पास अचानक चालक अर्जुन कुमार (35) वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन कई बार पलटियां खाते हुए नीचे पहुंचा, जिससे अंदर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दुर्घटना में 11 माह के रेहान पुत्र महेश आर्या, मंजू देवी (24) पत्नी गोपाल राम निवासी कांडे तथा दिनेश राम (45) पुत्र तिलराम निवासी झिझाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है।

सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और अल्मोड़ा से पहुंची फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। गहरी खाई और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व को लेकर परिवहन निगम ने की विशेष तैयारी: कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 27 फरवरी से 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी योजना

बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। खुशियों से भरी यात्रा अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

हादसे में महेश आर्य (28) निवासी थपनियां, गोपाल राम (50), जया (45) पत्नी महेश राम निवासी थपनिया, संजय कुमार (18) निवासी कांडे और चालक अर्जुन कुमार (35) निवासी फतेहपुर बेरी, साउथ दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉