उत्तराखण्डदेहरादून

जन्म के कुछ ही घंटे बाद मां की ममता से वंचित हुआ नवजात, कथित पिता ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार

Ad

देहरादून:- यहां अस्पताल के प्रसूति वार्ड में एक ओर नवजीवन की किलकारी गूंजी, वहीं दूसरी ओर मां की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह जिंदगी की जंग हार गई। जन्म के कुछ ही घंटों में मासूम अपनी मां की ममता से वंचित हो गया।

Ad

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, युवती ने सुरक्षित प्रसव किया था, लेकिन बाद में आई जटिलताओं के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पहले नवजात के कथित पिता ने बच्चे को अपने साथ घर ले जाने की सहमति दी थी, ऐसे में लगा मासूम को सहारा मिल जाएगा। मगर बाद में उसने जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। इस फैसले ने बच्चे के भविष्य को अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया।

परिवारों के बीच घटना को लेकर विवाद की स्थिति

सूत्रों के मुताबिक, युवती और युवक के परिवारों के बीच इस घटना को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ऐसे में सवाल यह है कि मां की गोद से वंचित यह शिशु आखिर किसके पास रहेगा।

अस्पताल की पहल, शिशु के हित में उठाया कदम

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को लंबे समय तक  (एनआईसीयू) वार्ड में रखना संभव नहीं है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बच्चे को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखा जाए, जहां उसकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी, 27 मार्च तक प्रदेश में बदला रहेगा मौसम का मिजाज

बाल कल्याण समिति की सदस्य नीता कंडपाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को निर्देश दिए गए हैं कि शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समिति बच्चे के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आगे की आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉