उत्तराखण्डनैनीताल

सारथी फाउंडेशन की ओर से पंचम होली महोत्सव 19 फरवरी को, संस्था ने तैयारियां शुरू कीं, मुख्य आकर्षण होगा फूलों वाली होली

Ad

हल्द्वानी:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन की ओर से पंचम होली महोत्सव 19 फरवरी को मां जगदम्बा बैंकेट हॉल नियर शिव मंदिर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सामने समय प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

Ad

समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने बताया कि होली महोत्सव में कुमाऊंनी सांस्कृतिक होली गायन वादन सहित संदेशात्मक होली महिलाओं की टीमों के द्वारा की जाएगी साथ ही सांस्कृतिक सुंदर प्रस्तुतियां अन्य स्थानीय अतिथि कलाकारों द्वारा होली महोत्सव में होगी, कार्यक्रम में प्रतिभागियों के निःशुल्क रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि होली में मुख्य आकर्षण फूलों वाली होली है जिसको लेकर संस्था द्वारा तैयारियां की जा रही है, साथ ही संस्था ने निर्णय लिया है कि होली महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा सम्मानित कर पुरूस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉