Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, कहा जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- विकास कार्यों को गति देने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने आज अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग,  सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम,  मंडी परिषद तथा जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक ने वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की विधायक निधि से पूर्ण हो चुके सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं का लोकार्पण शीघ्र कराया जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द मिल सके।
श्री हृदयेश ने सड़क, विद्युत, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूर्ण करें।
उन्होंने यह भी कहा कि, जनसेवा ही हमारा मूल उद्देश्य है और हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश है कि हर नागरिक को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समय पर मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉