उत्तराखण्डनैनीताल

जिले की नदियों के उप खनिज चुगान में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटा, वाहन स्वामी चालकों और मजदूरों को मिला रोजगार, राजस्व में भी हुआ इजाफा

Ad

हल्द्वानी।  जिले में नदियों के खनन वाहनों और उप खनिज चुगान में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नीतिगत और पारदर्शी खनन चुगान की प्रक्रिया को समय से शुरू करने पर यह सफलता हासिल हुई है।

Ad

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.22 लाख से ज्यादा वाहन चक्कर से करीब 2 करोड़ 14 लाख टन उपखनिज निकाला है। प्रशासन ने कहा है कि इससे सरकार को राजस्व मिलने के साथ ही गौला से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े वाहन स्वामियों चालकों और मजदूरों को रोजगार भी मिला है।

यहां बताते चलें कि गोला नदी से पिछले साल अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 24,345 वाहन चक्कर से 23.57 लाख टन से ज्यादा उपखनिज की निकासी की थी। अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 51.41 लाख टन और अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 4.14 लाख टन उपखनिज निकाला गया था।

कोसी नदी में भी कई पुराने रिकॉर्ड टूटे

कोसी नदी में इस बार अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ 50 लाख टन से ज्यादा उपखनिज निकाला गया है। प्रशासन के मुताबिक, पिछले साल इस अवधि में सिर्फ करीब 98 हजार टन उपखनिज ही निकाला जा सका था। वहीं, अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 1.55 लाख टन से ज्यादा जबकि अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 1.58 लाख टन उपखनिज की निकासी हो पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं ने बाल विवाह, महिला सुरक्षा पर रखे विचार, महिलाओं से संबंधित विषयों पर लगायी पोस्टर प्रदर्शनी

नंधौर नदी में इस साल अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ 2.17 लाख टन से ज्यादा टन उपखनिज निकाला गया। पिछले साल अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक नंधौर नदी से निकासी नहीं हुई थी। वहीं, अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 99,784 टन और अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक सिर्फ 331 टन उपखनिज निकाला गया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉