उत्तराखण्डपौड़ी

पहाड़ी इलाकों में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक: चार साल की मासूम को गुलदार ने बनाया अपना शिकार, गांव में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ad

पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव से सामने आया है, जहां एक चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भतकोट गांव निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय बेटी दृष्टि रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर उसे जबड़े में जकड़ लिया और आंगन से खींचते हुए नीचे खेतों की ओर ले गया।

बच्ची की चीख-पुकार और परिजनों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत था।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट नए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रातीघाट में शराब की दुकान बंद करने की मांग, स्थानीय नागरिक भी कर रहे हैं विरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉