Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

उम्र और साहस की कोई सीमा नहीं: ब्रिटिश की 83 वर्षीय महिला ओलेना बायको ने 117 मीटर ऊंचाई से बंजी जंपिंग करके सबको किया अचंभित

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश। उम्र और साहस की कोई सीमा नहीं होती है।  ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ओलेना बायको ने इस कहावत को सच कर दिखाया है जिन्होंने उत्तराखंड के शिवपुरी में 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग कर सभी को अचंभित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

13 अक्तूबर को शूट किए गए इस फोटो और वीडियो में ओलेना बायको को पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ बंजी प्लेटफॉर्म से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका रोमांच और जोश देखकर हर कोई दंग रह गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

टिप्पणी करते हुए कई यूजर्स ने लिखा- “उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, जज्बा ही असली ताकत है।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ओलेना ने यह साबित कर दिया कि जीवन में कभी भी रोमांच और सपनों को जीने की कोई उम्र नहीं होती।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश का शिवपुरी क्षेत्र देश और दुनिया में एडवेंचर टूरिज्म के लिए जाना जाता है। यहां बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग और अन्य साहसिक खेलों का रोमांच हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। लेकिन इस बार जो दृश्य सामने आया, उसने इस स्थान को और भी खास बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

ओलेना बायको की यह छलांग न सिर्फ एडवेंचर प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि उन सभी के लिए संदेश भी है जो उम्र के बढ़ने को अपनी सीमाओं से जोड़ देते हैं। उन्होंने दिखा दिया कि अगर दिल जवान है तो 83 की उम्र में भी कुछ भी कर गुजरना मुमकिन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉