Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान: बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर कार्रवाई, 74 वाहनों का किया चालान, एक टैक्सी वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेशों तथा कुमाऊँ आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव श्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल शहर में अवैध रूप से संचालित रेंटल बाइक, टू-व्हीलर टैक्सी एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक जांच एवं सत्यापन कार्यवाही करते हुए कुल 74 चालान किए। इनमें 68 रेंटल/टैक्सी बाइक, 2 टैक्सी कार तथा 2 अन्य वाहनों के चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले एक टैक्सी वाहन को सीज भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन को परमिट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अवैध परमिट संचालित वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल वैध परमिट एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉