उत्तराखण्डचमोली

हिमस्खलन में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद, दो लोग अभी लापता, तलाश जारी

चमोली:- सेना के जारी सर्च अभियान में हिमस्खलन में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने जानकारी दी कि पहले पांच घायलों को लाए जाने की योजना थी, लेकिन अब चार लोगों को लाया जाएगा। अशोक कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी सर्जरी आज संभावित है। फिलहाल उनके पैर काम नहीं कर रहे हैं, और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज एम्स में एयरलिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुट्टू के आटे की जांच में छह सैंपल फेल, माईकोटोक्सिन नामक खतरनाक फंगस मिला, कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज होगा

वहीं, ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में अब भी 45 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, और कंटेनरों को कैमरों की मदद से ट्रेस किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉