Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

साइबर ठगी: महिला ने फेसबुक पर युवक से की दोस्ती, बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसके बावजूद भी लोग दूसरों के बहकावे में आकर  अपना पैसा लगातार गंवा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां मामला कुछ इस प्रकार हुआ कि एक महिला ने खुद को गरीब बताकर फेसबुक पर हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से दोस्ती की। इसके बाद ट्रेडिंग के बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर उसके लगभग 19 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुखानी निवासी महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर अज्ञात महिला ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उसने स्वीकार कर ली। महिला ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए कहा। मना करने पर उसने अपनी गरीब होने का हवाला दिया और कहा कि आपकी ट्रेडिंग से उसे कुछ प्वाइंट मिल जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

24 अगस्त को एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम विधि बताया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। 27 अगस्त को युवक ने 10 हजार रुपये की ट्रेडिंग की और उसे 12019 का रिटर्न भी मिला। विश्वास में आकर वह ट्रेडिंग करते रहे और 18 लाख 99 हजार 334 रुपये लगा दिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उनसे और रुपये देने की मांग की गई, तब ठगी का अहसास हुआ। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉