उत्तराखण्ड

मौसम का बदल सकता है मिजाज: पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

Ad

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़े बर्फबारी के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Ad

देहरादून/ हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी और आसपास के जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Ad

मौसम विभाग ने देहरादून,पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन भर मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हिमाचल परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत की पुष्टि, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों से अपील की गई है की मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉