उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे की संभावना, 12 फरवरी से तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

Ad

देहरादून/ हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। सोमवार को जहां मैदानी जिलों में घने कोहरे की चादर छाने की संभावना बनी हुई है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार लग रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से प्रदेश भर में ठंड में इजाफा हो सकता है और सुबह-शाम सर्द हवाएं चल सकती हैं।

Ad

मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

11 फरवरी तक हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का रुख लगभग ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ों में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरा और दिन में हल्की धूप का असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: मसूरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में पिथौरागढ़ के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत

12 फरवरी से बदलेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

12 फरवरी से मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा सकेगी। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

यात्रियों के लिए सलाह, गति पर नियंत्रण रखें

मौसम विशेषज्ञो के अनुसार पहाड़ों की ओर यात्रा करने वालों को अपडेट देखकर ही सफर करने की सलाह दी जा रही है। कोहरे के दौरान वाहन चालक फॉग लाइट का प्रयोग करें और गति नियंत्रित रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉