Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जल जीवन मिशन योजनाओं पर की चर्चा, संबंधित अधिकारियों को कार्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकासखण्डवार जल जीवन मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

जल जीवन मिशन के नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में जल जीवन मिशन के तहत रुपए 1128.12 करोड़ की धनराशि से 518 योजनाओं के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में 1067 संयोजन अभी तक दे दिए गए हैं और 7723 संयोजन शेष हैं। इसके अतिरिक्त 518 में से 158 योजनाएं लंबित है जिन पर कार्य चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए की वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में कार्य समय पर पूर्ण हो इस हेतु प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत जो पाइपलाइन सड़क काटकर/तोड़कर डाली गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, दो सप्ताह के भीतर उसे ठीक करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अभियंता अपनी अपनी योजनाओं की कार्य सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें। जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नही हो रहे हैं, उन योजनाओं पर समय पर कार्य हो इस हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सहित जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉