Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

यूकेएसएसएससी: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर, 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर और सर्वे लेखपाल समेत कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी (20 अंक), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (40 अंक) और उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान (40 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:

कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 06 पद, निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 09 पद, टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 01 पद।

आवेदन शुल्क:

अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपये एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉