उत्तराखण्डनैनीताल
सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

हल्द्वानी:- नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आज हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित आवास पर सांसद अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।
ADVERTISEMENTS
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों से सांसद को अवगत कराया। उन्होेंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं के तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











