Medical
उत्तराखण्ड

अभ्यर्थी विशाल की जगह हिमांशु दे रहा था टीईटी की परीक्षा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:-   दूसरे अभ्यर्थी की जगह (टीईटी) शिक्षक पात्रता परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं ने बताया कि नगीना देहात निवासी आरोपी, हिमांशु काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल की जगह पेपर दे रहा था। वहीं, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल स्वयं परीक्षा देने के बजाय अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को कोटद्वार के परीक्षा केंद्र में भेजकर परीक्षा दिलवा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शहर में डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग
Ad

विशाल के संबंध में जानकारी मिली थी कि दो दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बाद कि परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के चेहरे और एडमिट कार्ड में लगी फोटो का मिलान की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, दवाओं का किया वितरण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉