Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बडेट, बसगाँव आदि का दौरा कर क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सामने रखा। मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए, कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे 19 ट्रैकरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, सभी को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। जहाँ सडके खराब है उनको सही किया जा रहा है, हर गाँव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया है। हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है, जिस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, दवाओं का किया वितरण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉