Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्किट हाउस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यशाला में जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल माह में पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए एवं पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ हल्द्वानी, स्वस्थ हल्द्वानी: "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा" के छठे दिन वार्ड 50 में घर-घर पहुंचा स्वच्छता जागरूकता अभियान
Ad

उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में जनसंख्या गणना के लिए लगभग 4 हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से डेटा संकलित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में जल्द मानसून की विदाई के संकेत, अगले दो दिनों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की विशेष सावधानी बरतने की अपील

जनगणना कार्य में तकनीकी प्रक्रिया का विशेष महत्व है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉