Medical
उत्तराखण्ड

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री और डीजी सूचना ने जताया दुख

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग समेत पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरिजा शंकर जोशी नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के चलते वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएमओ डा. रश्मि पंत ने अस्पतालों की जानकारी साझा की, आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी होने पर करें संपर्क
Ad

उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कल सुबह रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जिला सूचना अधिकारी के निधन की सूचना मिलते ही सांसद अजय भट्ट समेत तमाम अधिकारी और पत्रकार उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने जल जनित रोगों से पीड़ित अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल जाना, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Ad

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉