उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, दुर्घटना में तीन लोग घायल

Ad

हरिद्वार:- देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। माजरी ग्रांट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक डगमगाया और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉