Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:- अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान ग्राम धमोला क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक महिला को अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान उत्तरा कुमारी (37 वर्ष) पत्नी नीलू मसीह, निवासी ग्राम धमोला, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पुलिस ने मौके से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 20/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

गिरफ्तारी टीम में शामिल:

■ अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
■ कांस्टेबल 466 मिथुन कुमार
■ महिला कांस्टेबल 146 साजया अख्तर
■ महिला कांस्टेबल 265 उमा नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉