Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दूरभाष से की बातचीत, कुमाऊं भ्रमण पर किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बिहार चुनाव में व्यस्तता के कारण देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कुमाऊं भ्रमण के दौरान दूरभाष पर वार्ता कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति को कुमाऊं के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं की धरती अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

वार्ता के दौरान उन्होंने विशेष रूप से कैंची धाम मंदिर, दूनागिरी मंदिर, पांडू खोली महावतार बाबा जी की गुफा झूला देवी मंदिर (रानीखेत), गोलू देवता मंदिर (घोड़ाखाल) और नैनी देवी मंदिर (नैनीताल) जैसे प्रसिद्ध स्थलों का उल्लेख करते हुए उनकी ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता पर चर्चा की।अजय भट्ट ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति का आगमन यहां की जनता के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविंद जी का यह भ्रमण प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगा, उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा कुमाऊं क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को देशभर में और अधिक पहचान दिलाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉