Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तेज आंधी तूफान ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय बच्चे की पेड़ के नीचे दबकर मौत, पूरे गांव में शोक का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  सोमवार मध्य रात्रि आए तेज आंधी-तूफान ने एक मासूम की जान ले ली। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर  है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम रिंगोड़ा की है। सोमवार देर रात करीब एक बजे अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान रिंगोड़ा निवासी प्रकाश उपाध्याय का 10 वर्षीय पुत्र कानू उपाध्याय अपने परिवार के साथ घर में था। तेज हवाओं के कारण परिवार के लोग जाग गए। इसी बीच कानू अपने कच्चे मकान से बाहर निकल आया। तभी पास खड़ा हल्दू का पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर गिर पड़ा और बच्चा उसकी चपेट में आ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

पेड़ के नीचे दबा हुआ मिला बच्चा

पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कानू पेड़ के नीचे दबा हुआ है। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग, वन विभाग और क्षेत्र के एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। भारी पेड़ होने के कारण उसे काटने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कटर की मदद से पेड़ को काटकर बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

ढिकुली के निजी स्कूल में पढ़ाई करता था कानू

बताया जा रहा है कि मृतक कानू उपाध्याय ढिकुली के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रात में परिजनों ने पंचायतनामा कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस द्वारा समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी और वन क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के दौरान होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉