उत्तराखण्डदेहरादून

ढाई लाख रुपए का लेनदेन बना विवाद का कारण: 28 वर्षीय युवक की लोहे की राड और हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या, शव को जंगल से बरामद

Ad

देहरादून:-  प्रदेश की राजधानी देहरादून में दिगंबर धीमान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ढाई लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में तीन दोस्तों ने 28 वर्षीय दिगंबर की लोहे की रॉड और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए टैक्सी चालक को 15 हजार रुपये का लालच दिया गया।

Ad

पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार उर्फ हेमंत सेमवाल, आदिल और वैभव भट्ट उर्फ सज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल कार के ड्राइवर को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले की शुरुआत 11 फरवरी को हुई, जब शास्त्रीनगर खाला सीमाद्वार निवासी संतराम ने थाना बसंत विहार में अपने बेटे दिगंबर की गुमशुदगी दर्ज कराई। दिगंबर 9 फरवरी से लापता था, 17 फरवरी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र के जंगल से शव बरामद किया।
जांच में सामने आया कि पार्टी के बहाने दिगंबर को बुलाया गया था। पैसों को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में सबूत मिटाने के इरादे से शव को जंगल में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, सिटी मजिस्ट्रेट को दी जिम्मेदारी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट तैयार की जा रही है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉