Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

हादसा: प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए बिजली लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा चौक के पास छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है, बताया जा रहा है मनोज पंवार (26) निवासी अठुरवाला छत से प्रत्याशी का बैनर उतार रहा था, छत का एक कोना 33 केवी की लाइन को छू रहा था, इस दौरान तेज धमाका हुआ और युवक घायल होकर गिर पड़ा, घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को फ़ोन किया. लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले को लेकर चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉