उत्तराखण्डनैनीताल

ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर पहुंचीं अपर सचिव रीना जोशी, ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सचिवों का ग्रामों का नियमित भ्रमण जारी है, ताकि प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुँच रहा है। इस क्रम में अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक, रीना जोशी ने रामनगर एवं हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर, गुजरौड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गुजरौड़ा में लोगों ने अपर सचिव श्रीमती जोशी को बताया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जो लाइन बिछाई गई है, उसमें लगभग एक वर्ष से पानी नहीं आ रहा है। इस पर श्रीमती जोशी ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मई तक जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक जलापूर्ति नहीं होती है, तो ग्राम प्रधान उन्हें इसकी सूचना दें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय के भीतर कार्य न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसके उपरान्त फतेहपुर ग्राम सभा में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत नवनिर्मित भवनों के साथ ही पेयजल टैंक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जो भी योजनाएँ हैं, उन्हें धरातल पर साकार करें ताकि समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुँचे।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. काण्डपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉