उत्तराखण्ड
भारी विरोध के बाद विपक्ष ने सदन में गुजारी रात, कंबल ओढ़ कर बैठे नजर आए कांग्रेसी विधायक

भराड़ीसैंण:- भारी विरोध के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर बैठे नजर आए।
ADVERTISEMENTS
शाम को पहले विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता विफल हुई। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन के अलावा मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा। रात भर सभी विपक्षी विधायक सदन के भीतर कंबल ओढ़कर बैठे रहे।
ADVERTISEMENTS
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने रात को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते के सदन के भीतर की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने यह भी कहा कि सदन में तोड़फोड़ का आरोप अफवाह है।
ADVERTISEMENTS












