Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में किसान की गई जान, हत्याकांड के बाद पुलिस गांव में तैनात, परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:- मंगलवार देर शाम  सितारगंज के गांव सैजनी में खेत में पानी लगाने को हुए विवाद के चलते किसान की जान चली गई। आरोपी किसान की बात का इतना बुरा मान गया कि उसने उसकी गोली मारकर जान ले ली। पुलिस को मामले में तहरीर दे दी गई है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, किसान सुरजीत सिंह राणा मंगवार को खेत में पानी लगा रहा था। शाम के समय आरोपी भी अपने खेत पर पहुंच गया। इसी समय दोनों में पानी को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पहले तो घर चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी तमंचा लेकर फिर से खेत पर पहुंच गया। उसने सुरजीत के बिल्कुल पास जाकर सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद सुरजीत खेत में गिर गया। वहीं आसपास काम कर रहे सुरजीत के भाई और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सुरजीत सिंह राणा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक छोटा बेटा है। घर में मां और पत्नी के साथ रहता था। वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसकी मौत से अब परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की है। आरोपी के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। नेपाल बॉर्डर पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया।
हत्यारोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रहा है। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद बाहर आया था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ग्रामीणों को आए दिन धमकाता रहता था। ग्रामीण महिलाओं व अस्पताल पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को बताया कि आरोपी पहले ध्यानपुर में रहता था। करीब एक दशक पहले ग्राम सैजनी परिवार सहित रहने लगा। ग्रामीणों व परिवारजनों ने हत्यारोपी से जान का खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉