Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे क्वारब लोगों के लिए बना परेशानी का सबब, 4 माह से रुक रुक कर हो रहा भूस्खलन

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे क्वारब पर प यातायात छह दिन बाद भी सुचारू नहीं हो सका है। जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है पहाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस नेशनल हाईवे पर छह दिन पहले मलबा आने के कारण यातायात ठप हो गया था। तब से लेकर इसे खोलने की लगातार कोशिश की जा रही है लेकिन सड़क का एक हिस्सा नदी में समा जाने के कारण अब तक मार्ग खुल नहीं सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे क्वारब पर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। छह दिन गुजर जाने के बाद भी एनएच पर यातायात सुचारू नहीं हो पाया है। जिस कारण जहां एक ओर यात्रियों को ज्यादा पैसे देकर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

बता दें कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के पास बीते चार महीनों से लगातार रूक-रूक कर भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। अब सड़क का एक हिस्सा ही नदी में समा गया है जिस कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण अब लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

सड़क बंद होने का असर एक ओर जहां पर्यटन पर दिख रहा है तो वहीं अब इस से मंहगाई में भी इजाफा हो गया है। रोड बंद होने से व्यापारियों को सामान वाया रानीखेत होते हुए मंगाना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। इसका  सीधा असर ग्राहकों की जेब पर  पड़ रहा है। इसके चलते राशन से लेकर सब्जियों के दामों उछाल देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉