Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नये शिक्षा सत्र से पहले छात्र-छात्राओं को मिलेगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी विद्यालयों में किताबें पहुंचाने की तैयारी, लाखों छात्रों को मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। शिक्षा विभाग ने इस बार व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव करते हुए समय से पहले किताबें स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि विभाग का लक्ष्य 28 मार्च तक सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में किताबों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

हर साल होती थी देरी, इस बार वितरण प्रक्रिया पहले शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में अब तक हर वर्ष कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें वितरित की जाती रही हैं, लेकिन समय पर आपूर्ति न होने के कारण कई बार बच्चों को छह से सात महीने तक इंतजार करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नई व्यवस्था के तहत इस बार वितरण प्रक्रिया को पहले ही शुरू कर दिया गया है ताकि सत्र के पहले दिन से ही बच्चों के हाथ में पाठ्यपुस्तकें हों और पढ़ाई प्रभावित न हो।

लाखों छात्रों को मिलेगी राहत, छपाई और वितरण प्रक्रिया तेज

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के 6,29,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को से अधिक किताबें वितरित की जाएंगी। 43,78,000 कक्षा 9 से 12 तक के 3,44,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को 38,67,000 से अधिक किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल मिलाकर लाखों किताबों की छपाई और वितरण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि सत्र की शुरुआत में ही किताबें मिलने से छात्रों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सती ने स्पष्ट किया कि विभाग इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

छात्रो में उत्साह अभिभावकों ने ली राहत की सांस

इस पहल से जहां छात्रों में उत्साह है, वहीं अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। समय पर किताबें मिलने से निजी खरीद का बोझ भी कम होगा और सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉