Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी के निर्देश पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, नगर निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों ने दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा, ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का जताया आभार
Ad

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर आ रही महिला पर हाथी ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ad

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों के  प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉