Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

भीमताल पुलिस ने किया चरस तस्कर को गिरफ्तार, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भीमताल पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में डॉ० जगदीश चन्द्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में विमल मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 206 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त के विरूद्द मुकदमा एफआईआर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त पूर्व में भी चरस तस्करी व अन्य अपराधों में जेल जा चुका है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन दुम्का पुत्र स्व. हीरा बल्लभ दुम्का निवासी खैरोला पंत भीमताल (उम्र 26 वर्ष) है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गगनदीप सिह, कांस्टेबल जीवन कुमार, कांस्टेबल नरेश परिहार, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉