उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: पांच अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद, 11800 किलो लहन नष्ट

Ad

रुद्रपुर:- जनपद में अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 5 अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ते हुए 170 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर 11,800 किलो लहन नष्ट किया गया।

Ad

अभियान के तहत टीमों ने बन्नाखेड़ा, इटव्वा, गजरौला (बाजपुर) और बसघर (सितारगंज) क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई की।

अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की कार्रवाई

आबकारी टीम ने बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बन्नाखेड़ा, इटव्वा और गजरौला में दबिश दी। इस दौरान 3 अवैध भट्टियां नष्ट की गईं। साथ ही 8000 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

अपराध निरोध क्षेत्र-2 खटीमा टीम की कार्रवाई

खटीमा क्षेत्र की टीम ने सितारगंज क्षेत्र के बसघर गांव में छापेमारी कर 2 भट्टियों को नष्ट किया। टीम ने मौके से 3800 किलो लहन नष्ट किया और 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इस संयुक्त अभियान में क्षेत्र-04 बाजपुर, क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम और प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापेमारी की कार्यवाही करने के दिए निर्देश

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉